ऊना : योग दिवस पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा श्री श्री रविशंकर कार्यक्रम में वर्जुअल जुड़ेंगे

योग दिवस पर कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में होगा वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण

‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ पर 21 जून, 2021 को सुबह 6 बजे शिमला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी इस कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। आप भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े सकते हैं।
ऑनलाइन जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://hp-gov.webex.com/hp-gov/onstage/g.php?MTID=eab7218e8db4d416ac9685b3ce89c304e

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रातः 7 बजे से वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 21 जून को वर्चुअल माध्यम द्वारा मनाए जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर  मुख्य अतिथि, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर विशिष्ट अतिथि तथा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल अतिथि के रुप में भाग लेगें।उन्होंने कहा कि राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में सभी जन प्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया गया है।

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्चुअल कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर के माध्यम से अपने घर से जुड़ सकता है। उन्होंने योग दिवस पर अधिक से अधिक व्यक्तियों से इस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago