Una: Virendra Kanwar reviews development projects
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बंगाणा विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, पशु पालन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं के कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ जल्द से जल्द आम जन मानस तक पहुंचना चाहिए, इसलिए समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करें। कंवर ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में करोड़ों रुपए की परियोजनाएं आई हैं। स्वास्थ्य से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार हुआ है। ऐसे में जन-जन तक प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचनी चाहिए। बैठक में एसडीएम विशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…