Una : लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे करें जागरूक

हाइवे पर मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर स्पीड लिमिट के साईंन बोर्ड व स्पीड बे्रकर लगाना करें सुनिश्चित

स्कूली बसों की नियमित रूप से की जा रही चैकिंग आरटीओ

जिला स्तरीय रोड सेफ्टी समिति की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि जिला में न्यू लाईसेंस बनाने, ड्राईविंग टेस्ट और गाडियों की पासिंग करवाने आएं लोगांे को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण सुनिश्चिित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक हो सकें। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिए कि वह स्कूली बसों को चलाने के लिए सभी मापदंडों की अनुपालना सुनिश्चित करें और औचक निरीक्षण भी करें। उन्होंने परिवहन विभाग को नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में 9 ब्लैक स्पाॅटस को ठीक कर दिया गया है। इन ब्लैक स्पाॅटस पर आवश्यकता अनुसार क्रैश बैरियर तथा वाहनों की गति को कम करने के उद्देश्य से स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप लगाई गई हैं। उन्होंने डीएवी सैनेंटरी स्कूल के सामने एनएच रोड़ पर यू-टर्न कट को बंद करने, बहडाला स्कूल के समीप  रोड़ पर स्पीड बे्रकर लगाने तथा नंगल कलां में रंबल स्ट्रिप लगाने के साथ-साथ बस अड्डे का बोर्ड लगाने को कहा। 

उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि हाइवे पर मिलने वाले सम्पर्क मार्गों पर स्पीड लिमिट के साईंन बोर्ड तथा स्पीड बे्रकर लगाना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटना होने की संभावना को कम किया जा सके।

राघव शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मानवता के तौर पर मदद करना हमारा नैतिक कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों (गुड समेरिटन) का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे गुड समेरिटन व्यक्तियों की सूची क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को देने को कहा ताकि मदद करने वाले व्यक्तियों को समान्नित किया जा सके।

आरटीओ राजेश कौशल ने बताया जिला में लगभग 200 गाडियां स्कूलों में लगाई गई हैं जिनकी नियमित रूप से चैकिंग की जा रही है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-development-bank/

बैठक में एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, उपनिदेशक प्रारम्भिक दवेंद्र चंदेल, उपनिदेशल हायर जनक सिंह, पुलिस विभाग से अश्वनी कुमार, सोनिका शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago