Una : सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला के 1,50, 681 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने #Quarterly review meeting, त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल 1,50,681 राशन कार्ड धारक व 5,99,948 जनसंख्या है जिसमें एपीएल श्रेणी के 89353, बीपीएल के 19,618, अंत्योदय अन्न योजना के 10,427 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 31,283 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.38 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 81.10 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

एडीसी ने बताया कि जिला में 305 उचित मूल्य की दुकानें कार्यरत है। उन्होंने बताया कि माह सितंबर, 2022 से फरवरी, 2023 तक कुल 102666 क्विंटल आटा, 64,768 क्विंटल चावल, 16,478 क्विंटल दाल, 2150 क्विंटल नमक, 15,718 क्विंटल चीनी व 13,99,232 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कुल 11 हजार 81 गैस कनेक्शन तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 23,318 गैस कंनेक्शन का वितरण तथा 31,240 फ्री रीफल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सितंबर 2022 से फरवरी, 2023 तक खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 1027 निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 77000 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 21 दुकानदारों व व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 11हजार 500रूपये का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताय कि विशेष निरीक्षण अभियान के तहत निरीक्षण किए गए जिसमें 04 गैस सिलैण्डर जब्त किए गए जिन पर विभागीय नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 6000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त 23 उचित मूल्य की दुकान धारकों को विभिन्न अनियमिताओं के कारण 56500 रुपये का जुर्माना किया गया। 

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवता पूर्ण वस्तुएं मिले। इसके लिए माह सितंबर, 2022 से फरवरी, 2023 तक कुल 99 नमूनें लिये गए जिनमें से 69 नमूनां की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है प्राप्त रिपोर्ट में 69 नमूनें ठीक पाए गए हैं  शेष की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा, एससीआई जलग्रां प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सहायक पंजकीय सहकारी सभाएं राकेश कुमार, सेल सुपरवाइजर सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। https://www.tatkalsamachar.com/una-security-pension/

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago