Health & Fitness

Una News: – जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने पर्यावरण सरंक्षण की अनूठी पहल में वितरित किए 1600 फलदार पौधे

 जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के तत्वावधान में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में फलदार पौधों का वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल की धर्मपत्नी एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष रेणु शेरावत ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नींबू, संतरा, आंवला, माल्टा, बेहड़ा, कचनार और मीठा नींबू जैसी उपयोगी प्रजातियों के कुल 1600 फलदार पौधे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं को वितरित किए गए।

इस अवसर पर रेणु शेरावत ने रेड फलमेरिया का पौधा रोपित करते हुए उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि मानसून सीजन पौधारोपण के लिए सर्वोत्तम समय है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, ताकि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मिल सके।

वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने भी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए व्यक्तिगत पहल करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। उन्होंने इस दिशा में ‘एक व्यक्ति, एक पौधा’ संकल्प को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एएसपी सुरेंद्र शर्मा, सीपीओ संजय सांख्यान, डीपीओ नरेंद्र कुमार, रेंज अधिकारी अंकुश सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।v

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago