UNA : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि दिसम्बर तक बढ़ी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की द्वितीय तिमाही की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि दिसम्बर तक बढ़ी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के चयनित राशनकार्ड धारकों

को कोविड संक्रमण के दौरान वर्ष 2020 से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री

गरीब कल्याण योजना की अवधि को दिसम्बर 2022 तक बढ़ा दिया गया है। यह

जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने आज सार्वजनिक वितरण

प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक की

अध्यक्षता करते हुए दी। योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच किलोग्राम

खाद्यान्न प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहे हैं जिसके तहत

गत तिमाही के दौरान ज़िला ऊना में 23840 क्विंटल चावल तथा 33730 क्विंटल

गेहंू वितरित किया गया है।

एडीसी ने बताया कि वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला ऊना

में वर्तमान में 304 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 149903 विभिन्नhttps://www.tatkalsamachar.com/shimla-chief-minister-jai-ram-thakur/

श्रेणियों के राशनकार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा

रहा है। जिनमें से एपीएल कार्डधारकांे को हर माह 6 किग्रा चावल 10 रूपये

प्रति किग्रा तथा 12 किग्रा आटा 9.50 रूपये प्रति किग्रा की दर से तथा

अंत्योदय परिवारों को हर माह 18.8 किग्रा आटा 3.2 रूपये प्रति किग्रा व

15 किग्रा चावल 3 रूपये प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

जबकि एकल नारियों को 2.8 किग्रा आटा 3.2 रूपये प्रति किलो व 2 किलो

चावल 3 रूपये किलो प्रति सदस्य को दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि

प्राथमिक गृहस्थियों के एक सदस्यीय परिवार को 10 किलो, 2 सदस्यीय को 15

किलो तथा 3 सदस्यीय परिवार को 20 किलो राशन देना सरकार ने अनिवार्य

किया है।

डाॅ. अमित ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कुल 10 हजार 998 गैस

कनेक्शन तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 23,117 गैस कंनेक्शन का

वितरण हो चुका है। जबकि 29,954 गैस सिलेंडर निःशुल्क पात्र परिवारों के

लिए रीफिल किए गए हैं। गत तिमाही में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 734

निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के तहत

44 मामलों में 24,000 रूपये का जुर्माना व 4 एलपीजी सिलेंडर सीज़ किये

गये। उन्होंने त्यौहारी सीजन के मद्देनज़र थोक भंडारण केन्द्रों, आटा

मिलों, उचित मूल्य की दुकानों व अन्य खाद्यान्न बिक्रेता केन्द्रों पर भी

निगरानी रखने के विभाग को निर्देश दिये।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने उचित मूल्यों की दुकानों पर

दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने बारे कहा।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला खाद्य एव नागरिक आपूर्ति

नियंत्रक राजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago