Una : पैंशन के लिए पात्रता आयु को 60 वर्ष करने से प्रदेश के 1.30 लाख लोगों को मिला लाभ – सत्ती

प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु पात्रता को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया जिसे बाद में पुनः घटाकर 60 वर्ष करके 1 अप्रेल, 2022 से लागू किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर में सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के 1.30 लाख नए मामले स्वीकृत हुए हैं। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत भटोली में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में 60 प्लस आयुवर्ग में 30 हजार मामले स्वीकृत हुए हैं और इनमें ग्राम पंचायत भटोली के 70 लाभार्थी भी शामिल हैं जिन्हें यह पैन्शन मिलनी शुरु हो गई है। उन्होंने इसके लिए लाभार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश तीव्र गति से विकास मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-himachal-milestone/ वहीं ऊना विधानसभा क्षेत्र में भी गत चार वर्ष में अनेक विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया है तथा कई पूरा होने जा रही हैं। वर्तमान में हल्के में इंडियन ऑयल डिपो व माडर्न आईएसबीटी बस अड्डा का निर्माण पूरा कर लोगों को समर्पित किया गया है। लघु सचिवालय, क्षेत्रीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर व मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा शीघ्र इनका लोकार्पण किया जाएगा।

जबकि मलाहत में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ऊना के रामपुर में सब्जी मण्डी भवन, व्यावसायिक पुर्नवास केंद्र (बीआरसी) भवन, ऊना में सर्किट हाउस, आईटीआई मैहतपुर व आईटीआई ऊना के बी-ब्लॉक इत्यादि अनकों बड़ी परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि करोड़ों की राशि से इस निर्वाचन क्षेत्र की सभी सड़कों को डबल लेन किया गया है। हर घर को नल से पेयजल जल पहुंचाने का वायदा पूरा कर दिया गया है। 

इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं जिनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान हरपाल कौर, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, वार्ड सदस्य मक्खन सिंह, ओकार चंद द्विवेदी व परमेश कुमारी, अधिवक्ता राजीव सोहल, कृष्णकांत सहित अन्य उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago