ऊना :- 8 मई को अमलैहड़ में सजेगा एक दिवसीय रेड क्रॉस मेलाः डीसी

गगरेट उपमंडल के अंतर्गत अमलैहड़ में 8 मई को एक दिवसीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज मेले के आयोजन के संबंध में बुलाई गई बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान रेड क्रॉस के साथ नए सदस्य जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा तथा मेले में रक्तदान शिविर के साथ-साथ निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमलैहड़ में रेड क्रॉस मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग का बोर्ड भी बैठेगा, जो दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी करेगा। उन्होंने

दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व अन्य चिकित्सीय उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे, जिसके लाभार्थियों को चयनित करने के लिए एसडीएम गगरेट को निर्देश दिए गए हैं।


राघव शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग निशुल्क मल्टी स्पेशेलिटी कैंप भी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि इस रेड क्रॉस मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत के अतिरिक्त रेड क्रॉस से जुड़े व्यक्तियों व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ऊना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य जिला के दूर-दराज क्षेत्रों में आमजन तक रेड क्रॉस का लाभ प्रदान करना है तथा उन्हें रेड क्रॉस संस्था के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग रेड क्रॉस से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सके।

उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन जिला के अन्य उपमंडलों में भी आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ऊना ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आगामी 8 मई को अमलैहड़ पहुंच कर रेड क्रॉस मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक किया जाएगा।


बच्चों को बनाएंगे रेड क्रॉस का एंबेसडर
बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था के बारे में कॉलेज विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए इस वर्ष से यूथ रेडक्रॉस तथा स्कूल के स्तर पर बच्चों को जोड़ने के लिए जूनियर रेडक्रॉस आरंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को सही ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल अध्यापक तैनात होगा, जो रेडक्रॉस के तहत कार्यक्रम का आयोजन का दायित्व निभाएगा तथा प्रतिवर्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों व कॉलेजों को सम्मानित भी किया जाएगा।


साथ ही जिलाधीश ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को रेड क्रॉस का लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके लिए टिकट जल्द ही एसडीएम कार्यालयों को भिजवा दिए जाएंगे। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त गौरव चौधरी सहित रेडक्रॉस समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
-0-

backup_0dff07

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

1 day ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

3 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

6 days ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

6 days ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

1 week ago