Blog

Una News : अंदरौली में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 12.50 करोड़: उपायुक्त जतिन लाल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोबिंदसागर झील के किनारे स्थित पर्यटन स्थल अंदरौली में पर्यटन विकास पर करीब 12.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस धनराशि का उपयोग जेट स्कीइंग, कायाकिंग, नौकायन, और यॉच जैसी विभिन्न जलीय मनोरंजक गतिविधियों के उपकरण खरीदने के लिए किया जाएगा, जिससे अंदरौली को पर्यटकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति (केटीडीएस) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त ने बताया कि इन जलीय गतिविधियों के अलावा, स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए फूड वैन भी खरीदी जाएंगी। साथ ही, गरीब दास मंदिर के पास एक प्रतीक्षा स्थल (वेटिंग एरिया) विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों को और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

कार्निवल से आरंभ होगा उत्सवधर्मी संस्कृति का नया अध्याय

उपायुक्त ने बताया कि अंदरौली में इस वर्ष पहली बार एक भव्य कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्निवल 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगा और इसमें जलक्रीड़ाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय स्ट्रीट फूड स्टॉल, और कैंडल कैंपिंग जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री सुख्रविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कुटलैहड़ दौरे में कार्निवल के आयोजन को लेकर निर्देश दिए थे। उनके निर्देशानुरूप जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन से न केवल अंदरौली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यहां की उत्सवधर्मी संस्कृति का भी एक नया अध्याय शुरू होगा। https://tatkalsamachar.com/una-news-una-k-lals-amazing/ कार्निवल में आयोजित होने वाली विविध गतिविधियाँ स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को एक नया आयाम देंगी।

15 सितंबर तक श्रद्धालुओं की पीर गौस मंदिर तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश

इसके बाद, उपायुक्त ने मंदिर पीर गौस पाक ग्यारहवीं वाला चंगर चौरिटेबल सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने मंदिर में चल रहे 11 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। https://youtu.be/KhsW8Aq4l6o?si=ouZ1gmG73JqDoQIV उन्होंने मंदिर तक अस्थायी रास्ते के निर्माण को शीघ्र पूरा करने और 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं की मंदिर तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मंदिर के प्रथम और द्वितीय तल को लीज़ पर देने के लिए टेंडर शीघ्र बुलाए जाएंगे, और मंदिर चौरिटेबल समिति ने आंगन को पक्का करने और चारदीवारी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, सीपीओ संजय सांख्यान, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, बीडीओ बंगाणा सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

4 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

8 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

11 hours ago