Himachal Pradesh

Una News :- ऊना में मुसलाधार बारिश के मद्देनज़र जिला प्रशासन 24×7 अलर्ट*

ऊना जिले में लगातार हो रही मूसलधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार अब तक लगभग 27 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। सरकारी व निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ अनेक विकास परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता और तत्परता के साथ मैदान में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद, जलशक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों की टीमें फील्ड में तैनात हैं। सड़क मार्गों को सुचारू करने, जलभराव व मलवा हटाने और प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

उपायुक्त ने आज विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान भी उनके साथ रहे।

जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन हर समय जनता के साथ खड़ा है। जन सुरक्षा https://tatkalsamachar.com/shimla-news-auckland-house-girl-school/ प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क करें, जहां से त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी-नालों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

13 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago