Bharat

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने सोमवार को मेले की तैयारियों को लेकर माईदास सदन में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

पारस अग्रवाल ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार अन्य पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा जाएगा। मेला क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे।

श्री अग्रवाल ने बताया कि मेला क्षेत्र के चारों सैक्टरों में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए एक-एक सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे मेले से पूर्व पेयजल टैंको की साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त पेयजल के लिए चार स्थानों पर प्याऊ भी स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति बनी रहनी चाहिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी निर्देश दिए कि अग्निशमन वाहन सही हालत में होने चाहिए यदि वाहनों में दिक्कत है तो मेले से पूर्व अग्निशमन वाहनों का निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि हाइड्रेंड खराब स्थिति में है तो उन्हें जल्द ठीक करवाकर रिपोर्ट देना भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भीक्षावृति पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची माई दास सदन, शंभू बैरियर और एमआरसी में मिलेगी। इसके अतिरिक्त लंगर लगाने की अनुमति लेना अनिवार्य है।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago

Hamirpur News: नगर निगम ने बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियानस्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत किया आयोजन

नगर निगम हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत टैक्सी यूनियन परिसर में विशेष…

6 days ago