Una News : नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतू कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि – बीडीओ

नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वाहन किया।

  उन्होने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा। https://www.tatkalsamachar.com/pm-modi-lac/ बच्चे घर से बाहर किसी गलत संगत में न पड़े इसके लिए बच्चों से बातचीत करनी पड़ेगी।

नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरु करते हुए कहा की पंचायत का लक्ष्य पंचायत का विकास करना तो है ही इसके साथ ही नशा मुक्त ऊना अभियान से भी जुड़ना होगा जिसकी शुरुआत हमें अपने घर, अपने गांव और अपने वार्ड से लेकर पूरी पंचायत में करनी होगी जिसमंे नशे के खिलाफ़ जन आंदोलन चलाने होंगे और अपनी पंचायत में नशा मुक्त जोन निर्धारित करने होंगे। 

इसके अतिरिक्त नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से साहिल कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ़ अपने मन और दिमाग को मज़बूत बनाना होगा जिसके लिए नशे के खिलाफ़ मिलकर निरंतर जागरूक अभियान चलाने होंगे।

एक दो बार रैली करके या नशे के ऊपर बात करके नशा खत्म नहीं होने वाला है। इसके लिए हमें https://youtu.be/n3WrgvfSU4U?si=MuHWdQB7yrmTQ349

अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी को नशे से संबंधित कोई भी समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो नशा मुक्त हेल्पलाइन नम्बर 94180-64444 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago