Una News : उपायुक्त ने सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जांची व्यवस्थाएं

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के भंजाल में 5 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे मत्स्य पालन विभाग के अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र दियोली की आधारशिला भी रखेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बुधवार को भंजाल का दौरा कर वहां व्यवस्थाओं को जांचा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सायं 3.30 बजे के करीब भंजाल पहुंचेंगे। विकास परियोजनाओ के नींव पत्थर रखने के उपरांत उनका 5 बजे शिमला के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।


बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास भी किया है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण किया है। पेखूबेला के बाद अब भंजाल और अघलौर सौर ऊर्जा परियोजनाओं के पूर्ण होने पर जहां ऊना जिला बिजली उत्पादन के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा वहीं हरित राज्य बनाने की दिशा में भी यह दोनों परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी।

सिविल अस्पताल गगरेट और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को सिविल अस्पताल गगरेट का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में माताओं व बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा अस्पताल प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त अस्पताल में दाखिल मरीजों से मिले तथा उनसे हिमकेयर और आयुष्मान योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की। https://tatkalsamachar.com/mandi-news-special-awareness/ इसके अतिरिक्त उन्होंने सिविल अस्पताल गगरेट के निर्माणाधीन भवन के कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इससे पहले उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाड़ी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निजी भवन में चल रही पीएचसी मरवाड़ी के लिए अलग भवन का निर्माण करने के लिए संबंधित तहसीलदार को उपयुक्त भूमि तलाशने के निर्देश दिए ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलने वाली सुवाधिओं को और अधिक बेहतर किया जा सके। https://youtu.be/5bev4XYbG38?si=XIa3wX-XlutxGeTd इस दौरान उपमंडल स्तर के प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके साथ रहे।  

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago