Una News : बरसात में जल जनित-जीवाणु जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें सभी विभाग – उपायुक्त

बेहतर अंतर विभागीय तालमेल के साथ जन सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के दिए निर्देश
ऊना, 12 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने बरसात के मौसम में जल जनित-जीवाणु जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए सभी विभागों से मिलकर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की रोगों से सुरक्षा और बचाव को लेकर सभी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। इसे लेकर शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त ने बेहतर अंतर विभागीय तालमेल पर जोर दिया तथा रोगों से जन सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभाग इस दिशा में किए अपने कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें।
जतिन लाल ने बरसात में रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं तथा एएनएम के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जागरूकता संदेश घर घर पहुंचाने को कहा। उन्होंने जिला वासियों से भी बरसात के मौसम में रोगों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता के जन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।
ग्राम सभा बैठकों के जरिए आगे बढ़ाएं जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने जिले की सभी पंचायतों में अगली ग्राम सभा बैठक में जल जनित और जीवाणु जनित रोगों से सुरक्षा और बचाव के विषय पर चर्चा करने को कहा। उन्होंने पंचायतीराज विभाग को इसे लेकर सभी प्रधानों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित बनाने को कहा कि इन बैठकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम उपस्थित रहें। लोगों को डायरिया, पीलिया, टाइफाइड और हेपेटाइटिस ए और ई जैसे जल जनित रोगों और स्क्रब टाइफस, डेंगू, मलेरिया जैसे जीवाणु जनित रोगों को लेकर जानकारी दें। उन्हें इन रोगों से बचाव के एहतियाती उपायों, आवश्यक सावधानियों के बारे में बताने के अलावा रोगों के लक्षण, उनके चिकित्सा उपचार को लेकर बताएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सर्प दंश के मामलों में झाड़ फूंक में समय न गंवाने तथा तुरंत डॉक्टरी उपचार लेने को लेकर जागरूक करें।  
कूड़े कचरे का करें सही प्रबंधन
जतिन लाल ने पंचायतों तथा शहरी निकायों में कूड़े कचरे का सही प्रबंधन सुनिश्चित बनाने को कहा। नालियों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि पानी रुकने और गंदगी के कारण मक्खी-मच्छर पनपने और रोग फैलने के खतरे को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि समय से वहां फॉगिंग और स्प्रे कराएं । उन्होंने सभी स्कूलों में बच्चों तथा शिक्षकों को बरसात में रोगों से बचाव के उपाय बताने के साथ साथ सही तरीके से हाथ धोने को लेकर भी शिक्षित करने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को जल स्रोतों की सैंपलिंग के मामले बढ़ाने को कहा। इसके अलावा जल भंडारण टैंकों की समुचित साफ सफाई सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। https://tatkalsamachar.com/tatakal-samachar-health-minister/ लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा।
घर और आसपास रखें साफ-सफाई
वहीं, बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.के. वर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में रोगों से बचाव के लिए सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ पेयजल, स्वच्छ व ताजे भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। एहतियात बरतते हुए बरसात के दौरान घर और आसपास साफ-सफाई रखें, घास-झाडि़यां न उगने दें। पानी जमा न होने दें। घर के अन्दर-बाहर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें। शरीर की स्वच्छता का ख्याल रखें । दूषित जल का सेवन ना करें। https://youtu.be/ADqiaZRNFuQ?si=oLMow4omBWO5X6CI खेतों में काम करते समय अपने शरीर को विशेषकर हाथ-टांगे और पैर ढक कर रखें।
बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

15 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago