Una News: मतगणना की तैयारी पूर्ण, 4 को प्रातः 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर ऊना जिले में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि  मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। काउंटिंग 4 जून को प्रातः 8 बजे शुरू होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को डिग्री कॉलेज ऊना का दौरा कर वहां मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण किया. उन्होंने वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने
मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, समुचित सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया।  
बता दें, https://tatkalsamachar.com/71-percent-people-voted/ लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए कॉलेज में विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी ऊना कॉलेज में अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.


लोकसभा के डाक मतपत्रों की गिनती आरओ स्तर पर हमीरपुर में होगी. गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के डाक मतपत्रों की गणना ऊना कॉलेज में बनाए संबंधित मतदान केंद्र में की जाएगी.
जतिन लाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों और उनके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।


मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन*
जतिन लाल ने बताया कि रविवार को चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की दूसरी रेंडमाइजेशन की गई https://www.youtube.com/watch?v=Q9m-O8hNVwQ .ऊना कॉलेज में बनाए इन मतदान केंद्रों में लोकसभा के वोटों की गणना के लिए 177 का स्टाफ लगाया गया है, वहीं विधानसभा उप चुनाव के लिए 75 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago