Una News : अंशकालीन जलवाहकों को नियमित करने के निर्णय पर आभार व्यक्त

ऊना 24 अगस्त: हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्रीमण्डल की बैठक में जलशक्ति विभाग में कार्यरत अंशकालीन जलवाहकों को 11 साल के कार्यकाल के उपरान्त नियमित करने के निर्णय के लिए हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज़िला ऊना ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज़िला ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा ने कहा https://www.tatkalsamachar.com/sirmaur-news-vamandwadashi-fair/ कि इस वर्ग द्वारा यह मांग लम्बे समय से की जा रही थी। लेकिन अब वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ग को दी गई राहत से सरकार का कर्मचारी हितैषी होने का भाव सामने आया है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर सरकार अराजपत्रित कर्मचारी वर्ग की अन्य मांगों को भी पूरा करेगी। https://youtu.be/n3WrgvfSU4U?si=6LdEAPpgwgWrwn0a इसके अलावा महासंघ के वरिष्ठ उप-प्रधान तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार, रमेश ठाकुर, भूपिन्दर सिंह, खण्ड प्रधान भाग सिंह, मनोज कुमार, हरजिन्दर सिंह,  प्रकाश चन्द, रविन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, राजीव पाठक व मंजीत सिंह ने भी हिमाचल प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

1 hour ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

2 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago