Una News :-हॉकी, जूडो, वालीबाल और कुश्ती खेलों के ट्रायल 7 और 8 को इंदिरा स्टेडियम ऊना में

 युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश के खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए हॉकी, जूडो, वालीबाल और कुश्ती खेलों में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने जानकारी दी कि हॉकी और जूडो स्पर्धा के लिए ट्रायल 7 जुलाई और वालीबाल तथा कुश्ती खेलों के लिए 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में सुबह 10 बजे आयोजित होंगे।


आयु सीमा, शारीरिक मापदंड और सुविधाएं
विवेक भाटिया ने बताया कि इन ट्रायल में भाग लेने के लिए 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर और वजन 43 किलोग्राम, 14 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम तथा 15 वर्षीय खिलाड़ी की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड न पूरे करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रविष्टि के लिए सुपात्र होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए वरीयता 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दी जाएगी। चयनित किए गए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, ख्ेल किट, खेल सामान व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वे अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं।


योग्यता
विवेक भाटिया ने बताया कि स्कूली खेल, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रर्दशन तथा उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट फोटो सहित ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कोई भी टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।


विवेक भाटिया ने प्रदेश के सभी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि प्रस्तावित खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 के प्रवेश के लिए ट्रायल की सूचना का अपने-अपने जिला में व्यापाक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी ट्रायल में भाग ले सकें। साथ ही जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना को निर्धारित ट्रायल के लिए समस्त तैयारियों और ट्रायल के लिए नियुक्त ऑफिशियल के ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Vivek Sood

Recent Posts

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 hours ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

22 hours ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago