Una News:-हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं

हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं नॉन मेडिकल की कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी गई है तथा शिक्षा सचिव ने निदेशक उच्च शिक्षा को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।


कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि विज्ञान संकाय की शुरुआत सेhttps://tatkalsamachar.com/una-news-haroli-collage-clasess/अब विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की पढ़ाई की उच्च स्तरीय व्यवस्था मिलेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का भी विस्तार, नए भवन में चलेंगी कक्षाए
प्रो. डडवाल ने जानकारी दी कि कॉलेज में इस सत्र से बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम भी आरंभ किए जा रहे हैं, जिनमें 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, एम.कॉम, एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. हिंदी, एम.ए. राजनीतिक विज्ञान और एम.ए. इतिहास जैसे पांच स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक में 30-30 सीटें उपलब्ध होंगी।
 कॉलेज में बीए और बीकॉम की कक्षाएं पहले से ही संचालित हो रही हैं। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नया कॉलेज भवन अब पूर्णता की ओर है, जिसमें इस सत्र से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

डिप्टी सीएम के प्रयासों से शिक्षा का नया युग

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक  मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि हरोली कॉलेज को एक बहुआयामी और उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। विज्ञान संकाय की शुरुआत विशेष रूप से उन बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है, जो अब अपने घर के निकट ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।


कॉलेज में नए कोर्सों की शुरुआत से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। लोगों ने उपमुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल आर्थिक दृष्टि से राहत प्रदान करेगा, बल्कि ग्रामीण अंचलों में बेटियों की शिक्षा को लेकर सामाजिक सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago