Treding News

Una News: महिला आईटीआई ऊना ने निकाली सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज(गुरुवार) को महिला आईटीआई ऊना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने महिला आईटीआई परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महिला आईटीआई ऊना से शुरू होकर रोटरी चौक होते हुए पुनः आईटीआई परिसर में संपन्न हुई।


इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना और उन्हें दैनिक जीवन में इन नियमों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और इसे लापरवाही के कारण व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित बना सकते हैं।


उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे यातायात नियमों के प्रति स्वयं जागरूक बनें और समाज में भी इसके महत्व का संदेश फैलाएं। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट सहित सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


रैली के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे और संदेशों के माध्यम से सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अलावा संस्थान में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में आरटीओ ऊना अशोक कुमार, महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज सहित आईटीआई का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago