Blog

Una News :दशहरा उत्सव को लेकर तहसीलदार ऊना ने ली बैठक|


ऊना, 17 सितंबर। दशहरा पर्व को सफल बनाने के लिए जिला के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाने के दृष्टिगत आज(बुधवार) को तहसीलदार ऊना विपन कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विपन कुमार ने बताया कि दशहरा पर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(बाल) ऊना के मैदान में आयोजित किया जाएगा।


उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गाड़ियों को सड़क के किनारे न खड़ा होने दें। इसके अतिरिक्त आईपीएच अधिकारियों को पीने के पानी की व्यवस्था करने तथा नगर परिषद के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था देखने को कहा। बैठक में उन्होंने अग्रिशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने सभी उपकरणों को चुस्त-दुरूस्त रखें और किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें।


तहसीलदार ने बताया कि स्कूल के मैदान तक आने वाली सड़क पर कोई भी दुकानदार अतिक्रमण न करें ताकि लोगों को आने-जाने सुविधा रहे। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदरों को स्वच्छता के मद्देनज़र दुकान के बाहर डस्टबिन स्थापित करने के भी निर्देश दिए।


बैठक में रामलीला कमेटी ऊना के प्रधान अभिनाष कपिला, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत, विभिन्न विभागों के अधिकारी और रामलीला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago