Bharat

Una News: उप मुख्यमंत्री ने बीटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्री सतगुरु लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। 10 बिस्तरों की क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

लोकार्पण अवसर पर वेदांताचार्य श्री सतगुरु चेतनानंद महाराज भूरीवाले जी की विशेष उपस्थिति रही। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनसुविधा के दृष्टिगत शीघ्र एक्स-रे मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाए गए हैं। हरोली अस्पताल में 15 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। बीटन, कुंगड़त और दुलैहड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कुठार और बालीवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में वर्तमान में 35 डॉक्टर जनता की सेवा में कार्यरत हैं।

*500 करोड़ से संतोषगढ़–जैजों सड़क का स्तरोन्नयन

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संतोषगढ़–जैजों सड़क का 500 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नयन किया जाएगा। पीएम गति शक्ति परियोजना के तहत इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस परियोजना के माध्यम से बल्क ड्रग पार्क तक फोरलेन कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी।

175 करोड़ की नई पेयजल योजना
उन्होंने कहा कि विभोर साहिब से पोलियां बीत तक 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है। क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं। अब तक 218 ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं तथा शेष आवश्यकताओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

सड़क उन्नयन के लिए 48.69 करोड़
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ लिंक रोड के स्तरोन्नयन हेतु 48.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के अंतर्गत प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 17.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा तथा पालकवाह, कांगड़ और बढ़ेडा में तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे यातायात सुगमता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

बीत में जलक्रांति का दौर
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के हर आंगन, हर गली और हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया है। विशेष कर कभी पानी को किल्लत झेलने वाले बीत क्षेत्र में नई योजनाएं लाकर पानी का काम किया गया है।इसका ही परिणाम है कि कभी जल संकट से जूझने वाला बीत क्षेत्र आज पेयजल और सिंचाई दोनों सुविधाओं से संपन्न होनेंके साथ नकदी फसलों का गढ़ बन गया है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पोलियां में 50 लाख लीटर तथा दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक तैयार किए गए हैं। दुलैहड़ और पोलियां में 66 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन प्रदान करने का कार्य पूरा किया गया है।

इसके अतिरिक्त अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक निर्माणाधीन है, जिसके नीचे लोगों के लिए कॉफी हाउस जैसी सुविधा विकसित की जाएगी। यह 24 करोड़ रुपये की परियोजना है, जिसमें टैंक निर्माण पर 6 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 75 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना ‘बीत एरिया फेज-2’ पर कार्य तीव्र गति से जारी है। इसके अंतर्गत स्वां नदी से पानी उठाकर पालकवाह में 11 लाख लीटर क्षमता के टैंक तक पहुंचाया जाएगा, जहां से 43 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन और 80 किलोमीटर वितरण प्रणाली के माध्यम से 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

फेज-1 के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से 18 नलकूपों के माध्यम से किसानों तक पानी पहुंचाने का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। सतत प्रयासों से बीत क्षेत्र आज नकदी फसलों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 करोड़ रुपये की लागत से पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली में जल शक्ति विभाग की योजनाएं पूरी की गई हैं

तालाबों के संरक्षण- सौंदर्यीकरण को 20 करोड़
 श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु 20 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। हीरां और बीटन पंचायतों में तालाब पुनरुद्धार के लिए हाल ही में 2-2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बीटन में खेल मैदान के विकास के लिए 1.50 करोड़ रुपये तथा दुलैहड़ में पार्क निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। बीटन में भी उपयुक्त भूमि उपलब्ध होते ही पार्क निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह पूर्ण विकसित हरोली के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, पानी और बिजली के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों ने हरोली को विकास का मॉडल क्षेत्र बना दिया है।

हरोली वासियों के प्यार का ऋणी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हरोली विधानसभा की जनता से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए ऋणी हैं। जनता के सहयोग से वे लगातार पांचवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्तमान में यहां 33 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सुविधा विस्तार हेतु मंदिर प्रबंध समितियों को लाखों रुपये की राशि जारी की गई है।

बल्क ड्रग पार्क से बीत क्षेत्र को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना के साकार होने से हरोली का बीत क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। 2 हजार करोड़ की यह परियों आ देश में बन रही ऐसी 3 परियोजनाओं में एक है। इससे भारत की दवाइयों के आयात पर निर्भरता कम होगी। इस परियोजना के तहत लगभग 1,000 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में बीटन गांव के चमन लाल, गुरदेव लाल और योगराज योगा ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की जानकारी दी।

इससे पहले, उप मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त ऊना मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। इसे स्वास्थ्य विभाग सनराइज एनजीओ के सहयोग से संचालित कर रहा है।

श्री लालपुरी विष्णुधाम बीटन के सामुदायिक कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा

कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने श्री लालपुरी विष्णुधाम बीटन में दर्शन किए तथा वेदांताचार्य सतगुरु श्री चेतनानंद महाराज भूरीवाले जी का सत्संग श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने विष्णुधाम के सामुदायिक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, संदीप अग्निहोत्री, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, जसपाल जस्सा, मेहताब सिंह, प्रशांत राय, नरेश कुमारी, प्रमोद कुमार, सुनीता बग्गा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसई लोक निर्माण देवानंद, एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, बीएमओ डॉ. सिंगारा सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago