Una News :-उपायुक्त ने जनकौर हार में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल परियोजनाओं का किया निरीक्षण

ऊना, 25 जून उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर हार में प्रस्तावित राजीव गांधी राजकीय राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल और हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जनकौर हार में स्कूल के लिए 117 कनाल भूमि का चयन किया गया है, जिसे शिक्षा विभाग के नाम पहले ही हस्तांतरित किया जा चुका है। साथ ही, 24 कनाल भूमि हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित की गई है। इस हेलीपोर्ट के निर्माण से आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट के लिहाज से जिले में एक नई सुविधा उपलब्ध होगी।


उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। ये संस्थान प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होंगे, जिनमें स्मार्ट क्लासरूम, https://tatkalsamachar.com/una-news-rajeev-gandhi-bording-school/खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समग्र विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।


उन्होंने बताया कि ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों  ऊना, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ में भूमि चयन और औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं, और निर्माण कार्य की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऊना क्षेत्र में जनकौर हार, हरोली में बढ़ेड़ा, गगरेट में संघनई, चिंतपूर्णी में लडोली तथा कुटलैहड़ में बंगाणा (बोट) को निर्माण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। संघनई में तो निर्माणकार्य भी तेजी से चल रहा है।


इससे पूर्व, उपायुक्त ने रामपुर पुल के समीप रोड़ा में निर्माणाधीन हेलीपैड परियोजना का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

48 minutes ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 hour ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

1 hour ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

5 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

8 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

8 hours ago