Bharat

Una News: उपमुख्यमंत्री ने किया श्री गुरु रविदास मंदिर बालीवाल के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

बोले…उम्दा बदलाव की कहानी लिख रहा हरोली

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरु रविदास मंदिर बालीवाल में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने मंदिर समिति द्वारा किए गए बेहतर कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामुदायिक भवन समाज में एकता, समरसता एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देते हैं। 

हरोली अगले 50 वर्षों की जरूरतों के अनुरूप संवर रहा*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र आज बदलाव की उम्दा कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में इस क्षेत्र ने अनेक कठिनाइयां देखी हैं, किंतु लक्ष्य यह है कि आने वाली पीढ़ी को सर्वोत्तम माहौल और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि हम अब जो हरोली बना रहे हैं, वह बच्चों के लिए है, उनकी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए है। क्षेत्र में अगले 50 वर्षों की विकास जरूरतों के अनुरूप योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं।

दिसंबर 2027 तक प्रदेश का सबसे अग्रणी गांव होगा बालीवाल*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कभी बालीवाल गांव बेहद पिछड़ा हुआ माना जाता था, लेकिन अब गांव योजनाबद्ध ढंग से विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2027 तक बालीवाल को प्रदेश का सबसे अग्रणी गांव बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है।

100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत*

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत पुरानी सिंचाई परियोजनाओं की रिमॉडलिंग की जाएगी, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने जोड़ियां क्षेत्र को लेकर कहा कि 2027 से पहले हर हाल में खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि ऊना जिले में विभिन्न जल परियोजनाओं पर लगभग 1000 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

बीत क्षेत्र अब नकदी फसलों का गढ़*

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र कभी पानी की किल्लत से जूझता था, लेकिन आज यह नकदी फसलों का गढ़ बन चुका है। उन्होंने बताया कि 75 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-2 पर कार्य तेज़ी से जारी है, जबकि फेज-1 के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से कार्य पहले ही पूर्ण किया जा चुका है।

बल्क ड्रग पार्क से अंतरराष्ट्रीय पहचान*

उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ रुपये की बल्क ड्रग पार्क परियोजना साकार होने पर हरोली का बीत क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बनाएगा। यह परियोजना देश में बन रही ऐसी तीन प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। 

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago