Special awareness campaign from September 12 to promote Scheduled Caste welfare schemes in Una
हिमाचल सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को लेकर प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऊना जिले में यह विशेष अभियान 12 सितंबर से शुरू होगा। अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े नाट्य दल गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचाना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि ऊना जिले में यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिले के 20 अनुसूचित जाति बहुल्य गांवों में कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4–4 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रथम चरण में यहां होंगे कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आरके कलामंच चिंतपूर्णी द्वारा 12 सितंबर से 18 सितंबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गीत संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के कल्याण की सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को अंब के गोदरी सिध और ज्वार गांव, 15 को लडोली और मैड़ी खास, 16 को गगरेट के पिरथीपुर निचला और चलेट अप्परला, 17 को चौकी और धवाली तथा 18 सितंबर को बंगाणा के त्यार और बौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
दूसरे फेज में यहां होंगे जागरूकता कार्यक्रम
वहीं, दूसरे चरण में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा द्वारा 6 से 10 अक्तूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 6 अक्तूबर को बंगाणा के बल्ह-खोली और परोइयां कलां, 7 को हरोली के खड्ड खास और भदसाली थोलियां, 8 को सलोह अप्पर और दुलैहड अप्परला, 9 को ऊना के धमांदरी और कुरियाला तथा 10 अक्तूबर को बहडाला और सासन में गीत संगीत व नुकड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…