UNA : जगत प्रकाश नड्डा ने किया भाजपा कार्यालय भवन का उद्घाटन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने आज ऊना में भाजपा कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन था कि राज्य और जिला स्तर पर भाजपा का अपना मुख्यालय एवं भवन होना चाहिए। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पूरे देश में 512 पार्टी कार्यालयों के निर्माण का निर्णय लिया था। इनमें से 235 कार्यालयों के कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्यालयों पर काम चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यालयों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्षम होंगे। 

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज भाजपा 18 करोड़ से अधिक समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अलग और स्पष्ट विचारधारा वाला राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का देश से सफाया हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने हिमाचल के लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को 1.34 लाख करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों आदि के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज केवल भाई-बहन की एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसका अपना कोई आधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 380 सीटों पर चुनाव लड़ा और 370 सीटों पर इसके उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इससे स्पष्ट होता है कि देश के लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है।https://www.tatkalsamachar.com/una-gobind-sagar-lake/

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ सालों के दौरान देश भर में 22 एम्स स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में भी एम्स बनकर तैयार हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को इसे प्रदेश को समर्पित करेंगे। जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का भी आग्रह किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य में दोबारा भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया, ताकि प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत हो सकें।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल के लोगों का सौभाग्य है कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व प्रदेश का एक पार्टी कार्यकर्ता कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में अपने आधार को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता यह सोच भी नहीं सकते थे कि भारतीय जनता पार्टी का न केवल राज्य में बल्कि जिला स्तर पर भी अपना कार्यालय भवन होगा। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भाजपा नेतृत्व और नीतियों पर लोगों के दृढ़ विश्वास और समर्थन को जाता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और उन्होंने प्रदेश के लिए अनेक परियोजनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को एम्स, चार मेडिकल कॉलेज, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर जैसी बड़ी परियोजनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और राज्य के लिए मेडिकल डिवाइसेस पार्क और पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने प्रदेश के लोगों से बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी भवन को एक हॉल, कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट को सुनिश्चित करने में सफल रही है। 

 सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यालय भवन को जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित करने के लिए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए 17 जिला कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्य करने में सुविधा होगी।

छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह, सह प्रभारी देवेंद्र राणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष राम कुमार, विधायक बलबीर चौधरी और राजेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago