Una : टकारला में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत टकारला में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। शिविर में चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में लगभग सौ किसानों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भैंस के दूध 100 रूपये तथा गाय का दूध 80 रूपये प्रति किलोग्राम बढ़ाने से किसानों की आय में बढ़ौत्तरी होगी जोकि एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा किसानों की समस्याओं का निदान करने के लिए गांव में एक उन्नत किसानों की समिति का गठन किया जाएगा जिसकी हर माह पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ मीटिंग की जाएगी। 

उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. जयसिंह सेन ने पशुपालकों की समस्यायों को सुना, तथा विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बताया।

सहायक निदेशक परियोजना डॉ राजीव वालिया ने कृषक बकरी पालन योजना के तहत किसानों को आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर बल दिया उन्होंने किसान भाई बहनों को आईएनएपीएच व राष्ट्रीय पशु कृत्रिम गर्भाधान कार्य व पशु पंजीकरण एवम् डिजिटलीकरण के बारे में बताया। 

वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश भट्टी ने पशु प्रबन्धन व    रख रखाव के बारे में बताया। प्रशिक्षण शिविर में टीकाकरण, कुकुट पालन परियोजनायें, दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के तरीके, सन्तुलित आहार इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की।  https://www.tatkalsamachar.com/shimla-solar-energy/

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि श्री रविन्द्र लट्ठ, डाॅ राकेश शर्मा, डॉ अमित शर्मा, डॉ गोपाल कृष्ण, डॉ कृष्ण देव, पूर्व पंच कुलभूषण, पूर्व प्रधान राजेन्द्र उपस्थित रहे। 

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago