Una : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ऊना में वाॅकथाॅन आयोजित

 जिला ऊना में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतू स्वीप के अंतर्गत वाॅकथान का आयोजन किया गया। वाॅकथान  एमसी पार्क से होते हुए उपायुक्त आवास-बस्सी गली-मेन बाजार से तहसील बाजार के उपरांत मेन बाजार में समपन्न हुई। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-congress-3/ इस वाॅकथाॅन मंे लगभग 150 युवा मतदाता ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिला ऊना के सभी मतदाता शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत जिला में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला के सभी मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया ताकि जिला की मतदान प्रतिशत्ता को 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जा सके। राघव शर्मा ने बताया कि जिला में एक लाख से अधिक मतदाता युवा श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वे स्वस्थ रहें और स्वस्थ्य व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करें। 

राघव शर्मा ने आमजन से आहवान किया कि 12 नवंबर को सभी मतदान करें और आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी नागरिकों से बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष और निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की। 

इस मौके पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, एचएएस प्रोबेशनर चिराग शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

13 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

13 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

14 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

2 days ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

2 days ago