ऊना : जिला क्षय रोग निवारण समीति की बैठक आयोजित.

डीआरडीए के सभागार में आज जिला स्तरीय क्षय रोग पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि क्षय रोग एक संक्रामक रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को आसानी से फैल सकता है। उन्होंने कहा कि टीबी का शत प्रतिशत इलाज संभव है और सभी दवाएं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में फ्री उपलब्ध हैं।

डॉट्स प्रोवाइडर के माध्यम से मरीज की सुविधानुसार घर-द्वार पर इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंनेे बताया कि टीबी के सबसे कम मामलों में जिला ऊना देश भर में नौंवे पायदान पर है। उन्होंने बताया की जिला ऊना क्षय रोग विभाग के द्वारा क्षय रोग के मरीजों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है जिनमें निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 500 रुपये प्रति माह, मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत सभी प्रतिरोधी दवाएं व मरीजों को 1500 रुपए अतिरिक्त सहायता दी जा रही है।

इसके अतिरिक्त एक ओर जहाँ क्षय रोग की जाँच निःशुल्क उपलब्ध है वहीं दूसरी और क्षय रोगी का उपचार व् अन्य जाँच भी निशुल्क प्रदान की जा रही है वहीं क्षय रोगी 99 डॉट्स के माध्यम से अपने घर द्वार पर उपचार की सुविधा भी ले सकता है। एडीसी ने कहा की क्षय रोग एक समाजिक व आर्थिक खतरा है जिसको कोई भी सरकार एवं विभाग अकेले तब तक उन्मूलित नहीं कर सकते जब तक समाज की सहभागिता न हो।

उन्होंने कहा की अन्य विभाग भी अपने कार्यों के साथ साथ क्षय रोग उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर कार्य करें ताकि क्षय रोग को भारत सरकार द्वारा निर्धारित 2025 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा की एक व्यक्ति अपने स्तर पर क्षय रोग को नियंत्रित करने के लिए खांसी के शिष्टाचार का पालन करना, लम्बे समय की खांसी को नजर अंदाज न करना व अपने बलगम की जाँच शीघ्र अति-शीघ्र करवा कर अपनी सहभागिता को क्षय रोग उन्मूलन में दर्ज करवा सकता है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को उद्योग विभाग व नगर पंचायतों से समन्वय स्थापित कर उद्योगों व व्यवसायिक संस्थानांे के मालिकों के साथ एक कार्यशालाएं आयोजित कर क्षय रोग के प्रति जागरुक किया जाए ताकि कोई क्षय रोग संभावित कामगार प्रभावित न हो।इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सीएमओ डाॅ रमण कुमार शर्मा, जीएम इंडस्ट्री अंशुल धीमान, क्षय रोग प्रभारी डाॅ अजय अत्री, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, डाॅ पीएस राणा, शारदा सारस्वत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago