ऊना : जिला के सभी विद्यालय 4 सितंबर तक रहेंगे बंद 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होंगे कार्यक्रम.

 वर्तमान में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के अनुसार कोविड रोगियों की संख्या, दैनिक मृत्यु दर तथा संक्रमण की दर में कमी आई है और स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। लेकिन एहतियातन कोविड महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए सावधानियों और पाबदियों को अभी भी जारी रखना बेहद जरुरी है।

इसीलिए आवासीय विद्यालयों को छोड़कर  जिला के समस्त विद्यालय 4 सितंबर तक बंद रहेंगे जबकि शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्य स्कूल आते रहेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि आवासीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी की सख्ती के साथ अनुपालना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजक, सांस्कृतिक, धार्मिक व अन्य आयोजनों में इंडोर व आउटडोर स्पेस की क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही लोगों को एकत्रित होने की अनुमति रहेगी।

ऐसे आयोजनों में कोविड अनुरुप व्यवहार और सामाजिक दूरी के मानकों, मास्क के प्रयोग, थर्मल स्केनिंग, हैंड वाश या सेनिटाईजर के प्रयोग सहित अन्य हिदायतों की कड़ाई के साथ अनुपालना सुनिश्चित हो।राघव शर्मा ने बताया कि कोविड-19 अनुरुप व्यवहार और अन्य मानकों का उल्लंघन करने पर दोषी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60, आईपीसी की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News:जिला मंडी में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, 14 वर्ष आयु वर्ग की 8427 बालिकाएं होंगी लाभान्वित)

 जिला मंडी में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से प्रारंभ होगा। अभियान…

15 hours ago

Hamirpur News:होली उत्सव में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित होंगी कई गतिविधियां

 राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की…

15 hours ago

Shimla News:ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…

18 hours ago

Hamirpur News: प्राकृतिक खेती को अपनाकर बढाएं अपनी आय : कमलेश ठाकुरजसाई में आतमा परियोजना की किसान गोष्ठी में विधायक ने किसानों से की अपील

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) हमीरपुर ने मंगलवार को नादौन उपमंडल के गांव जसाई में…

1 day ago