छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को मोदी सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने से हिमाचल प्रदेश शिखर पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल से हैं और अब केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अनुराग ठाकुर का शामिल हो गए हैं। इससे हिमाचल प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *