Bharat

Una News:डीसी ने एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में 7 सितंबर को ऊना में आयोजित होने वाली ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को इंदिरा स्टेडियम का दौरा किया और आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सचिन हिरेमठ, एसडीएम अभिषेक मित्तल, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

उपायुक्त ने आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के प्रवेश एवं निकासी, एकत्रण की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को प्रातः करीब 10 बजे मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंदिरा स्टेडियम ऊना से ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ वॉकाथॉन में शामिल होंगे। प्रस्तावित रूट के अनुसार वॉकाथॉन इंदिरा स्टेडियम ऊना से आरंभ होकर बस स्टैंड के समीप यू-टर्न लेते हुए वापस इंदिरा स्टेडियम में संपन्न होगी।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की ‘एंटी-चिट्टा शपथ’ भी दिलाएंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि वॉकाथॉन का उद्देश्य युवाओं को चिट्टे एवं अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि वॉकाथॉन में कक्षा नौवीं से लेकर कॉलेज के अंतिम वर्ष तक के विद्यार्थियों को मुख्य रूप से शामिल किया जा रहा है। संबंधित शिक्षण संस्थानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर पर युवाओं तक पहुंचाया जा सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को आयोजन स्थल एवं प्रस्तावित रूट पर यातायात, पार्किंग, विद्यार्थियों के आवागमन, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाओं और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर हेल्थ पोस्ट तथा वॉकाथॉन के दौरान एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस विभाग द्वारा यातायात एवं कानून-व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’ को प्रभावी जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

Vivek Sood

Recent Posts

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

2 days ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

4 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago