ऊना: एक क्षेत्र हुआ कंटेनमेंट जोन में शामिल जबकि 17 हुए सूची से बाहर

ऊना, 13 जनवरी – एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत लोअर बढ़ेड़ा के वार्ड 3 में फतेह निवास को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे जबकि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।ये क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहरएसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत अप्पर बसाल के वार्ड 2 में राज कुमार के घर व वार्ड 6 में बलराज के घर, बसोली के वार्ड 5 में अवतार कौर के घर, रक्कड़ कॉलोनी के वार्ड 5 में विजय शर्मा के घर तथा इक्बाल सिंह के घर, रायपुर के वार्ड 1 में अच्छर मल के घर व वार्ड 7 में राजिन्द्र सिंह के घर, औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर स्थित योगेश के घर, लमलेहड़ा के वार्ड 4 में अरुण कुमार के घर, जलग्रां स्थित ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में बासुदेव धीमान के घर तथा बलराम कपिल के घर को हॉटस्पॉट क्षेत्रों  की सूची से बाहर कर दिया गया है।एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत लोअर पंजावर के वार्ड 1 में बलदेव सिंह के घर, पंजावर के वार्ड 4 में रीता रानी के घर, गोंदपुर जयचंद के वार्ड 3 में प्रवीण कुमार के घर, हीरां के वार्ड 3 में शिव मंदिर से जसप्रीत के घर, धर्मपुर के वार्ड 4 में दीक्षित शर्मा के घर और ललड़ी के वार्ड 11 में सुरिन्द्र कुमार के घर से ओमपाल के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।-000-

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago