ऊना : 27 नवंबर के बाद विदेश से लौटे 271 यात्री, अब तक कोई नहीं निकला पॉजीटिवः डीसी

कोविड-19 वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के बाद जिला ऊना में विदेश से लौटे यात्रियों की निरंतर टेस्टिंग की जा रही है। 27 नवंबर से 21 दिसंबर तक जिला ऊना में 271 यात्री लौटे हैं, जिनकी तय मापदंडों के मुताबिक जांच की जा रही है। अब तक 135 व्यक्तियों के टेस्ट किए गए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी व्यक्ति कोविड-19 पॉजीटिव नहीं पाया गया है तथा 21 दिसंबर को भी 17 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं

।यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज कोविड-19 वायरस की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के लिए सुखद बात है कि अब तक विदेश से लौटा कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव नहीं पाया गया है। अगर कोई व्यक्ति कोविड पॉजीटिव पाया जाता है, तो इसके बाद ही ओमीक्रोन वेरिएंट के लिए उस व्यक्ति की जांच की जाएगी। राघव शर्मा ने विदेश से लौट रहे सभी व्यक्तियों से घर पर आइसोलेट होने की अपील करते हुए कहा कि वह जिला ऊना में वापसी की जानकारी अपने पंचायत प्रधान, आंगनबाड़ी या आशा कार्यकर्ता को दें, ताकि समय पर उनकी जांच की जा सके।जिलाधीश ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटे व्यक्ति के दो टेस्ट कर रहा है।

पहला वापसी के तुरंत बाद और पहले टेस्ट के आठ दिन के बाद दूसरा टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग न करने वाले व्यक्तियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग संबंधित एसडीएम को दे, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में कोविड-19 वायरस के अब 61 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 48 होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इन मरीजों की निरंतर निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि विशेषज्ञ संक्रमण फिर से तेज़ होने की चेतावनी दे रहे हैं, ऐसे में सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। उपायुक्त ने पालकवाह में बन रही आरटी-पीसीआर लैब को 5 जनवरी तक शुरू करने को कहा। बैठक में एसडीएम डॉ. निधि पटेल, विशाल शर्मा, विनय मोदी, विकास शर्मा, सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा तथा डॉ. अजय अत्री शामिल हुए। 

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago