ऊना : 17, 19 व 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ऊना, 12 जनवरी) पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश ऊना, राघव शर्मा ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17, 19 व 21 जनवरी को संबंधित पंचायतों के क्षेत्राधिकार में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। डीसी ने बताया कि मतदान वाले दिन संबंधित पंचायतों के क्षेत्राधिकार में पड़ते सभी सरकारी कार्यालय, निगम, बोर्ड, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि दैनिक भोगी कर्मचारियों के लिए वैतनिक अवकाश रहेगा। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगा। इसके लिए कर्मचारी को संबंधित पीठासीन अधिकारी से प्रमाण पत्र लाना होगा कि कर्मचारी ने वास्तव में मतदान किया है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago