Uhal Hydroelectric Project : उहल जलविद्युत परियोजना के शेष कार्य को वर्ष 2024 तक पूर्ण करें : सुंदर सिंह ठाकुर

मुख्य संसदीय सचिव, बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज यहां ज़िला मण्डी में स्थित 100 मेगावाट क्षमता की ऊहल चरण-तीन जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित कर, वर्ष 2024 तक शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि हिमाचल को वर्ष 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल विद्युत और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ऊहल चरण-तीन परियोजना कार्य को समयबद्ध पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि परियोजना में गुणवत्तापूर्ण स्टील का उपयोग कर टनल का निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। https://www.tatkalsamachar.com/hpptcl-c-m/ परियोजना में टनल निर्माण के लिए उड़ीसा के राउकेला से प्लेट्स आ रही हैं और इस कार्य के लिए टेंडर अवार्ड किए जा चुके हैं।


मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि उन्होंने हाल ही में निर्माणाधीन पन विद्युत परियोजना स्थल का दौरा कर, टनल के निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने फील्ड स्टाफ से विकास कार्यों की जानकारी हासिल कर, उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड रामसुभग सिंह, सचिव बहुद्देशीय परियोजनाएं एव ऊर्जा राजीव शर्मा, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, पंकज डडवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago