HRTCबस में ढेड़ किलो चरस बरामद,टैक्सी में पकड़ी गई ब्राउन शुगर

शिमला: हिमाचल में नशे के लगातार बढ़ते मामलों के बीच शिमला पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर पुलिस ने बीते 24 घंटों में ढेड़ किलो चरस और ब्राउन शुगर बरामद की है. इसके साथ ही पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि चरस सरकारी बस से बरामद की गई है. पिछले काफी समय से नशा माफिया तस्करी के लिए सरकारी बसों में सफर कर रहे हैं ताकि उन पर शक न हो, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से ज्यादातर तस्कर पकड़े जा रहे हैं.

दिल्ली का युवक 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार:
एडिश्नल एसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह कुमारसैन थाने के अंतर्गत रामपुर-शिमला एनएच पर जाबली के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी. तभी एचआरटीसी की एक बस को रोका गया, जो किंगल से कुमारसैन की तरफ आ रही थी. पुलिस ने जब बस की तलाशी लेनी शुरू की तो सीट नंबर 18 पर बैठे एक युवक की हरकतें संदिग्ध लगने लगीं. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1.008 किलो ग्राम चरस बरामद हुआ. युवक की पहचान 32 वर्षीय जयदीप के रूप में हुई. जयदीप दिल्ली के शाहबाद क्षेत्र में पुसा, गली नंबर 23 का रहने वाला है.

दिल्ली के युवक को पकड़ने के ठीक दो घंटे बाद पुलिस ने इसी स्थान पर एचआरटीसी की एक और बस को चेकिंग के लिए रोका. कुमारसैन की तरफ से आ रही इस बस पर सोईधार-शिमला-हरिद्वार रूट का बोर्ड लगा था. पुलिस ने इस बस में बैठी सवारियों के सामान की चेकिंग शुरू की तो 27 नंबर सीट पर बैठे युवक से 465 ग्राम चरस बरामद हुई. युवक की पहचान 25 वर्षीय विजय सिंह, निवासी गांव घनैर, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है. पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में लिया और छानबीन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

टैक्सी में पकड़ी गई ब्राउन शुगर:
एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि शनिवार को शोघी बैरियर पर आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी. इीस दौरान एक टैक्सी नंबर ऑल्टो कार को रोका गया, जो कंडाघाट की तरफ से आ रही थी. इसमें तीन युवक सवार थे. ये तीनों पुलिस को देखकर घबरा गए. पुलिस को आशंका थी कि इस गाड़ी में चोरी का सामान ले जाया जा रहा है, जब चेकिंग की गई तो कार के डैश बोर्ड के साथ बनी खाली जगह पर एक पान मसाले का पैकेट मिला.

इस पैकेट को जब खोला गया तो उसके अंदर एक पाउच मिला. इस पाउच में भूरे रंग का पाउडर नुमा पदार्थ पाया गया, पुलिस ने एनडीडी किट से पाउडर की जांच की तो पता चला कि 5.44 ग्राम वजन वाला ये पाउडर ब्राउन शुगर है. पुलिस ने पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान जिला शिमला के विजय कुमार (32) गांव नैहर, डाकघर रझाणा, हरियाणा के कुरूक्षेत्र के हर्षदीप पुत्र विक्रम सिंह, ऋषभ कुमार के रूप में हुई है. दोनों की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है. हर्षदीप न्यू शिमला में और ऋषभ बेमलोई में किराए के मकान में रह रहा था.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago