[metadata element = “date”]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट (@narendramodi_in) बुधवार देर रात को हैकर्स द्वारा हैक कर लिया गया. लेकिन कुछ ही देर में इसे सुधार भी दिया गया. अब इस पूरे मामले पर ट्विटर की ओर से बयान आया है, जिसमें उसने हैकिंग को बात को स्वीकार किया है. ये हैकिंग बिल्कुल वैसी ही थी, जैसा कि कुछ दिनों पहले बराक ओबामा, एलन मस्क जैसी हस्तियों के अकाउंट हैक कर बिटक्वाइन की मांग की गई थी.
बुधवार देर रात करीब तीन बजे @narendramodi_in अकाउंट से एक ट्वीट किया गया. जिसमें लिखा गया, ‘ये अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) के द्वारा हैक कर लिया गया है, हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है’. इसके अलावा एक ट्वीट में क्रिप्टोकरेंसी के द्वारा नेशनल रिलीफ फंड में पैसा डालने को कहा गया. हालांकि, इस ट्वीट के कुछ ही मिनटों बाद इसे डिलीट कर दिया गया था और आधे घंटे के अंदर ट्विटर द्वारा अकाउंट को सही कर दिया गया था.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…