जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक आयोजित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज जिला क्षय रोग निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन ने की। 
केसी चमन ने कहा कि वर्तमान में सोलन जिला में हिम सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर जकर विभिन्न रोगों की जांच की जा रही है। इस अभियान के अन्तर्गत क्षय रोग, कुष्ठ रोग एवं गैर संक्रामक रोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा कैंसर से ग्रसित रोगियों की जांच की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि जिला में हिम सुरक्षा अभियान के तहत 80 प्रतिशत आबादी के जांच का लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में अभियान के तहत 518 टीमों ने 06 लाख 28 हजार लोगों की जांच की गई। अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर कोविड-19, कुष्ठ रोग, क्षय रोग तथा गैर संक्रामक रोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह, तथा कैंसर से पीड़ित लोगों का पता लगाकर उनका आॅनलाइन डाटाबेस तैयार किया गया है। अभियान के दौरान 5828 लोगों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए। इनमें से 2650 की जांच के उपरान्त 408 व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव पाए गए। 
उन्होंने कहा कि क्षय रोग के 1966 संभावित व्यक्तियों को पहचान कर 1912 की जांच करवाई गई और इनमें से 61 क्षय रोग से पीड़ित पाए गए। 192 रोगियों में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए। इन रोगियों को चिकित्सकों द्वारा रोग के निदान के लिए समय-समय पर जांच की जा रही है तथा उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षय रोग परामर्शदाता डाॅ. रविन्द्र विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने क्षय रोग निवारण के विषय में आवश्यक सुझाव प्रदान किए।
बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, डाॅ. राजेश तथा डाॅ. लोकेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago