Chamba News : जिला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति ,जिला टीवी फोरम व जिला स्तरीय टीवी कोमोर्वीडिटी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा  की क्षय रोग के खात्मे को लेकर पंचायती राज प्रतिनिधियों व गैर सरकारी संगठनो की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टीवी रोगियों की सहायता के लिए नि:क्षय मित्र बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों के लक्ष्य भी निर्धारित किए। उन्होंने बताया कि नि:क्षय मित्र बनकर रोगियों के लिए पोषण किट देकर और जांच व रोजगार से जुड़ी मदद कर अपना सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नि:क्षय मित्र बनने के लिए पर लॉगिन करें। 

उन्होंने कहा कि क्षय रोग से संबंधित जानकारी के लिए ” टीवी आरोग्य साथी” ऐप को डाउनलोड https://www.youtube.com/watch?v=QUe3AS7zYFs कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री हेल्पलाइन 1800116666 और 01899-292638 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा बताया कि सामान्य क्षय रोगी को अपने पोषण के लिए इलाज की अवधि के दौरान हर महीने 500 रुपए की राशि दी जाती है। जबकि एमडीआर रोगी के लिए यह राशि 1500 रुपए है तथा इस राशि को सीधे रोगी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। रोगी की पहचान करने और उसकी टेस्टिंग के लिए आशा वर्कर को भी विशेष प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। 

इसके पश्चात दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा की एचआईवी- एड्स संबंधित जिला स्तरीय परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव का सामना ना करना पड़े, यह हम सब का सामूहिक दायित्व है। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमित माता-पिता के बच्चों को भी 18 वर्ष की आयु तक उनकी शिक्षा व अन्य जरूरतों के लिए प्रतिमाह 300 से 800 रुपए तक आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि जिला में 318 नि:क्षय मित्र पंजीकृत है और 430 के लगभग क्षय रोगियों का पोषण कर रहे हैं उन्होंने जिला के सभी लोगों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा लक्ष्य मित्र बने ताकि जिले की सभी पंचायतों को क्षय रोग मुक्त किया जा सके।

इस संबंध की जानकारी और आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी या स्वास्थ्य https://www.tatkalsamachar.com/una-news-deputy-chief-minister/ कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त एचआईवी संक्रमण से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1097 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में कार्यवाही का संचालन जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी हरित पुरी ने किया ।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, डॉ पंकज गुप्ता ,डॉ हर्ष महाजन चिकित्साअधिकारी मेडिकल कॉलेज चंबा, जिलाआयुर्वेदिकअधिकारी डॉ किरण शर्मा , पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक अशोक कौशल, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण सहित खंड चिकित्सा अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago