आज RJD का मिशन 9Sept9PM9Minute, अखिलेश ने किया तेजस्वी को सपोर्ट

[metadata element = “date”]

बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है और वर्चुअल रैली के जरिए वोटरों को लुभाने की कोशिश शुरू हो गई है. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बेरोजगारी को मुद्दा बनाया है और 9 सितंबर को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर दीप,दिया,मोमबत्तियां और लालटेन जलाने की अपील की है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘बेरोजगार युवा साथियों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आहूत निजीकरण एवं प्रदेश में व्याप्त भयंकर बेरोजगारी के खिलाफ आज 9 सितम्बर रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बंद कर दीप,दिया,मोमबत्तियां और लालटेन जलाने की मुहिम का हम समर्थन करते हैं. #BiharBerojgarBadloSarkar #9Baje9MinuteIndia’

तेजस्वी यादव की इस मुहिम का समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समर्थन किया है. अखिलेश ने कहा, ‘आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!’

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

18 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago