दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सचिव शिक्षा को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि चुनाव के लिए मतदान शिक्षण संस्थानों में करवाया जाना है।
इसी समय शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाता है। विभाग परीक्षाओं का शेड्यूल इस तरह तैयार करे ताकि मतदान और परीक्षा की तिथि एक ही दिन न हो।
चुनाव ड्यूटी के लिए शिक्षक और गैर शिक्षकों की ड्यूटियां भी लगाई जाएंगी। शिक्षा विभाग ने इस पत्र का जवाब निवार्चन आयोग को भेज दिया है। विभाग का तर्क है कि इस साल वार्षिक परीक्षाएं मार्च में ही आयोजित की जाएंगी। दिसंबर में सेकंड टर्म की परीक्षाएं होंगी।
डेटशीट तैयार करते समय मतदान की तारीखों का ध्यान रखा जाएगा। हालांकि मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…