बिलासपुर-उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय लै0 क0 पी0
एस0 अत्री ;से0नि0द्ध सेना मैडल 17 अक्तूबर को 11.00 बजे (शनिवार) को लोक
निर्माण विभाग विश्राम गृह कलोल में समस्याओं को हल करने के लिए उपलब्घ
होगें तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए चलाई
जा रही स्कीमों की जानकारी देगें। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक/वीर
नारियों तथा उनके आश्रित को जो भी कार्य/ समस्याएं है वे वहां पर हल करवा
सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बिना बजह कार्यालय
में ना आएं आप फोन के माध्यम से ही कार्यालय के किसी भी कर्मचारी से
सम्पर्क कर सकते है तथा व्हाटसऐप का न0 दर्ज करवायें वह आपकी समस्या को
हल करने के उपरांत आपको व्हाटसऐप द्वारा ही जानकारी दे दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अगर आवश्यक हुआ तो आपको कार्यालय में बुलाया जाएगा।
उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि अघिक से अधिक पूर्व
सैनिक/ वीर नारियां तथा उनके आश्रित वहां पर पहुंच कर अपनी समस्याओं का
निपटारा करवाएं।

Share:

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *