Thakur Sukhvinder Sukhu : मुख्यमंत्री देश के 100 प्रभावशाली भारतीयों में शामिल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सुक्खू ने देश के राजनैतिक क्षेत्र में एक उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। एक प्रतिष्ठित कम्पनी द्वारा किए गए सर्वेक्षण में उन्हें भारत के शीर्ष 100 शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 79वां स्थान प्राप्त हुआ है। प्रभावशाली एवं कुशल नेतृत्व, लोगों से जुड़ने की क्षमता, राज्य के विकास के प्रति समर्पण और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं के परिणामस्वरूप उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।


साधारण पृष्ठभूमि और प्रगतिशील दृष्टिकोण से जनता के बीच उनकी लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। हरित ऊर्जा, ई-वाहन, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उनकी अद्वितीय पहल की समाज के प्रत्येक वर्ग ने सराहना की है। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पुरानी पैंशन योजना की पुनः बहाली की है, जो वायदों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने और राजस्व सृजन पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।


इसके अतिरिक्त प्रदेश का कार्यभार सम्भालने के उपरांत उन्होंने नशे के अवैध व्यापारियों, खनन माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।


उनका आम आदमी से घुलना-मिलना, जन समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध रहना लोगों के दिल जीत रहा है। प्रातः भ्रमण के दौरान लोगों से जुड़ाव व वीवीआईपी संस्कृति से इतर अल्टो कार में यात्रा जैसे कदमों से उनके साधारण व्यक्तित्व में और निखार आया है। आम आदमी की परेशानियों से भली-भांति परिचित मुख्यमंत्री ने कमज़ोर वर्गाे की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकंे।


विश्व स्तरीय अधोसंरचना के विकास का उनका दृष्टिकोण हिमाचल की आर्थिकी में सुधार लाने में दूरगामी सिद्ध होगा। समाज के वंचित वर्ग के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता एक लोकप्रिय नेता के रूप में लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रही है।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

7 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

8 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

11 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

11 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago