Treding News

Chamba News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 44 लाख की धन राशि से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

शिक्षकों की सक्रिय भूमिका विभागीय नीतियों की सफलता का आधार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय  चंबा में 44 लाख  की धन राशि  से निर्मित अतिरिक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि   विभागीय नीतियों  की सफलता का आधार शिक्षक  हैं।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  योजनाओं  की धरातल पर  सफलता
शिक्षकों की निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी   हैं। चाहे वह राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल,   सीबीएसई पाठ्यक्रम से राजकीय विद्यालयों की  संबद्धता , अटल आदर्श विद्यालय, पीएम श्री या सीएम श्री योजना हो—इन सभी की सफलता शिक्षकों की सक्रिय भूमिका पर निर्भर करती है।
रोहित ठाकुर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा  व्यवस्था को सुदृढ़  बनाने के लिए सभी विभागीय  कर्मी  भविष्य की चुनौतियों के दृष्टिगत विशेष  तत्परता  रखेंगे।
शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  बाल एवं कन्या  चंबा का गौरवशाली इतिहास रहा है और यह संस्थान न केवल चंबा जिला बल्कि समूचे प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल  हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण विकास का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
उन्होंने  कन्या विद्यालय में प्रारंभ की गई फेसियल अटेंडेंस प्रणाली तथा अन्य नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में   ऐसे प्रयास  वर्तमान  की आवश्यकता है।
शिक्षा मंत्री ने संसाधनों के समुचित उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्राथमिकता   पर बल  देते हुए  कहा कि जिला चंबा  के  राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन   बेहतर है,  यहां के विद्यालयों को सशक्त बनाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
रोहित ठाकुर ने विधायक नीरज नैय्यर द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की छात्राओं द्वारा  पारंपरिक लोक सांस्कृतिक   प्रस्तुति के लिए  प्रोत्साहन स्वरूप 15 हजार की धनराशि देने की भी घोषणा की।
उन्होंने इसके पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  करियां का  दौरा कर  संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक नीरज नैय्यर  ने इससे पहले शिक्षा मंत्री का स्वागत किया  तथा  राज्य सरकार द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास   के लिए विशेष प्राथमिकता को  मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ में उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं सहित शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में  किए जा रहे  विभिन्न कार्यों का उल्लेख भी किया।
पूर्व मंत्री आशा कुमारी,  पूर्व विधायक  तिलक राज शर्मा, सोहनलाल,
उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार,उप मंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा  विकास महाजन, शिक्षकगण,  विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक  एवं स्थानीय  गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 week ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

3 weeks ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

3 weeks ago