माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण ऊना द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 14 वीं बटालियन, जसूर के सहयोग से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में “बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक“ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य मंदिर दर्शन के दौरान बढ़ी भीड़ की स्थिति में मंदिर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयंसेवियों को ट्रेनिंग देना है ताकि अधिक भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में यदि कोई आपात चिकित्सा की स्थिति बनती है तो प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने में सक्षम हो। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, गृह रक्षक 12वीं बटालियन के जवानों ने प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक के गुर सीखे। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में 22 से 30 मार्च तक चैत्र नवरात्र मेले के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गयी ताकि इस धार्मिक स्थल में आयोजित होने वाले मेलों के दौरान स्थानीय स्तर पर भीड़ की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा एवं बचाव के कार्य कर सके।
इस अवसर पर डीडीएम ऊना के ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर सुमन चहल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 14 वीं बटालियन, जसूर से टीम कमांडर इंस्पेक्टर शेखर चैहान, चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी बलवंत पटयाल व असिस्टेंट कंट्रोलर फाइनेंस शम्मी राज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

One day first aid and search and rescue techniques training camp organized at Mata Shri Chintpurni Temple
 
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

5 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

5 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

8 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

9 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago