उपमण्डलाधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सोलन अजय यादव ने पंचायत समिति सोलन के सभी वार्डों के लिए तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 30 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्वाचन से समबन्धित पूर्ण प्रक्रिया को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के प्रावधानों के अपुरूप राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।
- October 19, 2026
Share: