कार्य पूर्ण होने के स्तर पर पहुंच चुकी परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर विशेष ध्यान केन्द्रित करें विभागः जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समयबद्ध पूरा किया जाना चाहिए और कार्य पूर्ण होने के स्तर पर पहुंच चुकी परियोजनाओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाए ताकि यह कार्य शीघ्र पूरे हो सकें और इनकी लागत में भी वृद्धि न हो। विकासात्मक परियोजनाओं का लाभ तभी क्षेत्र के लोगों को भी समय पर सुनिश्चित हो सकेगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।  जय राम ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा अपै्रल माह तक की गई घोषणाओं को इस वर्ष जून माह के अन्त तक धरातल पर लाया जाना चाहिए ताकि लोगों को इनके लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने मुख्य विभागों को उनके द्वारा चलाई जा रही कल्याकारी योजनाओं से सम्बन्धित राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करने और इनके आयोजन के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी इन आयोजनों में आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में इस तरह के 16 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा इस दौरान योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण होने के स्तर तक पहुंच चुकी सभी परियोजनाओं को इस वर्ष जून तक अवश्य पूर्ण कर लें तथा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के कार्यों और घोषणाओं को कार्यान्वित करने में किसी भी स्तर पर कोताही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न विभागों के पास उपलब्ध अव्ययित (अनस्पेंट) निधि के उपयुक्त उपयोग के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे विकास के लिए पर्याप्त राशि सुनिश्चित होने के साथ-साथ विकासात्मक प्रक्रिया को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने विकास प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, इसके बावजूद उनके द्वारा की गई घोषणाओें को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्त्वकांक्षी परियोजनाओं पर विशेष बल दिया जाना चाहिए और प्रमुख भवनों, पुलों इत्यादि का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाना चाहिए ताकि इनका समुचित लाभ जनता तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकार तथा प्रदेश के लोगों की आशाओं के अनुरूप पूरे उत्साह के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षों के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए बेहतर कार्यों का श्रेय अधिकारियों को भी जाता है, जिन्होंने पूर्ण लगन व मेहनत के साथ कार्य किए।  मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई सभी घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पण्डा ने विभिन्न विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर, 2021 तक मुख्यमंत्री द्वारा की गई 2123 घोषणाओं में से 1576 को क्रियान्वित किया जा चुका है और शेष का कार्य प्रगति पर है।मुख्यमंत्री के विशेष सचिव तथा निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने मुख्यमंत्री एवं अन्य अधिकारियों का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन भी किया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह, संजय गुप्ता, आर.डी. धीमान और प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, भरत खेड़ा, आर.डी. नजीम, डॉ. रजनीश और देवेश कुमार, सचिव, विभागाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago