Blog

Tanda Medical college: टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपये से बनेगा छात्रावास : आरएस बाली

विकास पुरुष स्वर्गीय  जीएस बाली का टांडा मेडिकल कालेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू होने का सपना आज सच हुआ टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो चुका है इसके लिए आप सभी को बधाई यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मेडिकल कॉलेज टांडा के डी.सी.सी कॉन्क्सस 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। 

यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा, अन्य डॉक्टर और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान समस्त प्रशासन और प्रशिक्षु डॉक्टरों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने संबोधन के दौरान विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को याद करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज टांडा विकास पुरुष की सोच थी जिसके फल स्वरुप यह मेडिकल कॉलेज प्रदेश का अग्रणी मेडिकल कॉलेज बना और आज यहां हजारों लोग दूर-दूर से अपना इलाज करवाने आते हैं। उन्होंने कहा टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करना विकास पुरुष का सपना था जो आज पूरा हुआ है यह कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यहां नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो गया है। उन्होंने कहा इस कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू हुई है जिसका लाभ यहां आने वाले हजारों मरीजों को हो रहा है। उन्होंने कहा यह मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश का अग्रणी मेडिकल संस्थान है यहां पर एम्स जैसी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध हो रही हैं। 

उन्होंने मेडिकल कॉलेज में आने वाले प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड रुपए की लागत से एम्स जैसी सुविधाओं से परिपूर्ण बॉयज और गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की। उन्होंने समस्त गणमानियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व डीसीसी अध्यक्ष डॉ आर्यन विशिष्ठ ने प्रशिक्षण डॉक्टरों की समस्याओं को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य डाक्टर मिलाप, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ मेजर अवनिंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के एचओडी, डी सी सी अध्यक्ष डॉ आर्यन विशिष्ठ, डॉक्टर, आयुष ठाकुर, स्मृति और प्रशिक्षु डॉक्टर मौजूद रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago