स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: इंदौर लगातार चौथी बार बना नंबर-1

[metadata element = “date”]

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है. दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत शहर है. स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की केटेगरी में देश में सबसे साफ शहर के रूप में इंदौर पहले स्थान पर चुना गया है जबकि दूसरे पायदान पर गुजरात का सूरत शहर को चुना गया है. वहीं, तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवीं मुबई शहर देश में सबसे साफ शहर के रूप में चुना गया है. इस बीच इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी ने ढोल की थाप पर महिला सफाई कर्मियों के साथ नाचकर खुशी जाहिर की. इंदौर साल 2017, 2018 और 2019 के स्वच्छता सर्वेक्षणों में भी देश भर में अव्वल रहा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2020’ में परिणामों की घोषणा की. इस दौरान साफ-सफाई को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत भी किया गया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, स्वच्छता इंदौर का स्वभाव है, इंदौर की जनता ने गंदगी को भगा दिया है और स्वच्छता इंदौर की सभ्यता बन गई है. मैं इंदौर की जनता को बहुत बधाई देता हूं. अब केवल देश से ही नहीं दुनिया से, लोग स्वच्छता का पाठ पढ़ने-सीखने कहीं आते हैं तो इंदौर आते हैं.

RankingCity nameScore
01Indore5647.56
02Surat5519.59
03Navi Mumbai5467.89
04Vijayawada5270.32
05Ahmedabad5207.13
06Rajkot5157.36
07Bhopal5066.31
08Chandigarh4970.07
09GVMC Vishakhapatnam4918.44
10Vadodara4870.34
11Nashik4729.46
12Lucknow4728.28
13Gwalior4696.36
14Pune 4606.35
15Thane4477.31
16Agra4391.51
17Jabalpur4368.55
18Nagpur4345.06
19Ghaziabad4283.26
20Prayagraj4141.41

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago