[metadata element = “date”]
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के केस को लेकर सीबीआई (CBI) तो जांच कर ही रही है. वहीं इस मामले में आए दिन नए खुलासे सोशल मीडिया (Social Media) और न्यूज चैनल्स के जरिए भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.
एक न्यूज चैनल में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की वॉट्सएप चैट लीक होने का दावा किया गया है, जिसमें ड्रग्स को लेकर बात हो रही है. रिया के वकील ने सफाई भी जारी की है. वहीं अब इस मामले पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) की प्रतिक्रिया भी आ गई है.
बता दें कि टाइम्स नाऊ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती की वॉट्सएप चैट सामने आए हैं. जिसमें रिया ने कई लोगों से बात की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक रिया और गौरव आर्या के बीच की है. गौरव वही शख्स हैं, जिन्हें ड्रग डीलर बताया जा रहा है. इस चैट में लिखा है, ‘अगर हम हार्ड ड्रग्स की बात करें तो मैंने ज्यादा ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है’. वहीं एक अन्य शख्स से बातचीत में रिया चक्रवर्ती से जया कहती हैं, ‘चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो. असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…